अबनाः सूरिया अलआन वेबसाइट के अनुसार वाएल हलक़ी ने शनिवार को कहा कि यमन पर सऊदी अरब का हवाई हमला, इस देश के आंतरिक मामलों में खुला हुआ हस्तक्षेप है। सीरिया के प्रधानमंत्री ने कहा कि यमन पर सऊदी हमलों से केवल असहाय लोग मर रहे हैं और इस देश को भारी क्षति पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि यमन पर सऊदी अरब के आक्रमण का लक्ष्य इस देश पर अपना वर्चस्व स्थापित करना है जो अरब जगत की दयनीय स्थिति का सूचक है।
ज्ञात रहे कि सऊदी अरब ने 26 मार्च से यमन पर हवाई आक्रमण आरंभ कर रखे हैं। इन हमलों में बड़ी संख्या में निर्दोष लोग मारे जा चुके हैं।
4 अप्रैल 2015 - 19:29
समाचार कोड: 681229
सूरिया अलआन वेबसाइट के अनुसार वाएल हलक़ी ने शनिवार को कहा कि यमन पर सऊदी अरब का हवाई हमला, इस देश के आंतरिक मामलों में खुला हुआ हस्तक्षेप है।